चोरी की बिजली से हो रहा शासकीय भवन का निर्माण
छोटे कापसी। बिजली की चोरी से निर्माण किया जा रहा सरकारी भवन। ग्राम पंचायत रेंगावाही बाजार पारा मे पिछले डेढ़ साल से बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन किया जा रहा हैं जिसमें ठेकेदार के द्वारा बिना बिजली कनेक्शन लिए चोरी की बिजली से बिल्डिंग में निर्माण में बिजली उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है इस और विभाग का ध्यान नहीं है। आज के युग में भवन निर्माण कार्य में विद्युत की आवश्यकता बहुत ही जरूरी हो गई हैं। लेकिन ठेकेदारों ने बिजली के तारों में हुकिंग कर बिजली चोरी कर रहे है। और भवन निर्माण को करवाया जा रहा है। बिना विद्युत की अनुमति से अवैध रूप से बिजली की चोरी किया जा रहा है।
हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा समय समय पर बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं। लेकिन वही छोटे बेठिया सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम रेंगावाही में डेढ़ साल से बन रहे नवीन कन्या छात्रावास निर्माण धीन भवन में ठेकेदार के द्वारा अवैध रुप से चोरी की बिजली का उपयोग कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं जिस पर अब डेढ़ साल बाद बिजली विभाग द्वारा भवन निर्माण मे लगे बिजली उपकरणों को जप्त कर,संबंधित ठेकेदार को जुर्माना राशि पटाने के लिए नोटिस देने एवं कार्यवाही करने की बात की है।
नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने कहा की ठेकेदार के द्वारा हुकिंग कर बिजली की चोरी से रेंगावाही में निर्माणधीन बालिका छात्रावास भवन बनाया जा रहा है।
जिसमे ठेकेदार के द्वारा निर्माण मे लगे बिजली उपकरण,सरिया कटर मशीन,बरबेरेटर,बोर पंप,एलईडी बल्ब जिसमे सेकड़ो वाट का उपयोग चोरी छुपे किया जा रहा है। जिसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी ठेकेदार पर कार्यवाही नही करते। ग्रामीणों ने बताया की अगर कोई किसान चोरी का कनेक्शन लगाकर पंप चलता है तो बिजली विभाग तत्परता दिखाते हुए उसे गरीब किसान पर कार्यवाही होती है। लेकिन बड़ी उंची पहुँच वाले इस ठेकेदार पर बिजली विभाग कार्यवाही करने से कातर रह है।
इस संबंध पर बिजली विभाग के बांदे एई ए.के धुर्व ने बताया की मामला संज्ञान मे आया है मैने जेई से पूछा है अब तक ठेकेदार के द्वारा कनेक्शन के लिए आवेदन नही किया गया है। कल सुबह टीम भेज कर दिखवाता हूँ, अगर बिजली चोरी करते पाया जाता है तो निर्माण मे लगे सभी बिजली उपकरण जप्त कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना की राशि के लिए नोटिस दिया जायेगा।
