छग प्रदेश संयुक्त संघ विकास खंड कोयलीबेड़ा बैठक सम्पन्न
छोटे कापसी। दिनांक 07/12/2025 को छग प्रदेश संयुक्त संघ वि.ख. कोयलीबेडा़ की बैठक का आयोजन शिक्षक सदन पखांजूर में दोपहर 12.00 बजे रखी गई थी।
बैठक में मुख्यतः हाईकोर्ट बिलासपुर में सोना साहू प्रकरण के तहत् लगये गये याचिका में सिंगल बेंच में मिली हार की समीक्षात्मक चर्चा हुई कि सोना साहू और हमारी नियुक्ति 2005 की है तथा सेवा शर्त भी एक ही है सोना साहू को सींगल बैंच मिली हार के बाद,डबल बैंच में जित मिलती है जिसकी चुनौती राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में दी जहां पर राज्य शासन को हार हुई और सोना साहू को जीत मिली जिसके चलते शासन अपनी ग़लती को स्वीकारते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से10 वर्ष पर प्रथम एवं 20 वर्ष पर द्वितीय क्रोमोन्नति का लाभ देते हुए अन्तर राशि का समस्त एरियर्स राशि भुगतान करने के बावजुद अब सिंग बैंच द्वारा हमारे याचिका को खारिज करना निश्चित रुप से हमारे मन संदेह उत्पन्न करता है। अतः छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के समस्त याचिका कर्ता एक मत होकर सर्व सम्मति से आगे न्यायालयीन लडा़ई लड़ने हेतु डबल बैंच में याचिका दायर करने की सहमति दी साथ ही साथ जनरल आदेश जारी करने हेतु शासन पर दवाब बनाने के लिए सड़क की लड़ाई भी लड़ेंगी।
संघ के जिला उपाध्यक्ष अशोक मृधा ने सभी संगठनों के ब्लाक, जिला और प्रन्तीय पदाधिकारियों से अपील सह निवेदन करते है कि हम सब आपसी मतभेद भुलाकर क्रोमोन्नति वेतनमान की जनरल आदेश,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुर्ण पेंशन प्रदाय करने,पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता शिथिल करने तथा टेट की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर “साझा मांग और साझा मंच” बना कर सड़क की लड़ाई लड़ें।हम अपने इतिहास दौहराए। तभी हमारी मांग पुरी होगी । इतिहास गवाह है जब -जब सभी संगठन मिलकर बड़ी आन्दोलन की तब -तब हमें सफलता मिली।वि.ख.कोयलीबेड़ा जिला कांकेर के सभी संगठन इस दिशा में प्रयास करना शुरू कर दिया है।आप भी शुरू किजीए। मै अपने संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक गोटे व प्रान्ताध्यक्ष केदार जैन को अवगत करवा चुके है आवश्यकता हो तो आगे और भी चर्चा करेंगे।
