हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ागढ़ परगना के अवसर पर विशाल मड़ाई व पूजा का किया गया आयोजन
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। आदिवासी समाज की यह परंपरा वाकई अद्भुत है! हर साल की भांति बड़ागढ़ परगना में देवी पूजा (मड़ाई) के अवसर पर विशाल मड़ाई पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें पूजा उपरांत गांव बड़ागढ़ गढमाता दंतेश्वरी का दर्शन करते हुए समस्त बंडागढ़ परगाना एवं कोरेचागढ़ परगाना के मांझी गायता/पटेल और ग्राम वासियों की मौजूदगी में प्रकृति की सुंदरता के बीच भव्य पूजा अर्चना की गई। पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्व जंप सदस्य सोहन हिचामी ने मड़ाई पूजा के महत्व को बताते हुए कहा कि
यह पूजा आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।गढमाता दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेना समाज के लिए शुभ और समृद्धि का प्रतीक है। यह पूजा समाज के लोगों को एकजुट करने और आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के लोग मिलकर इस पूजा का आयोजन करते हैं। पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें समाज की संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन होता है। क्षेत्र के सभी प्रमुखगण एवं ग्रामवासी पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति की कामना एवं जल,जंगल, जमीन की रक्षा करने का संकल्प लेते है।

मुख्य रूप से कार्यक्रम में बंडा परगना के मांझी मंगू राम गावड़े,ग्राम गायता परसू राम कुमेटी, गायता हिरेश गावड़े,ग्राम पंचायत इरकबुटटा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी हिचामी,पूर्व जनपद सदस्य सोहन हिचामी,प्रेमसिंह कुमेटी,दलसुराम पुड़ो,बिरजू राम कुमेटी,सुक्खू राम वडडे, ईश्वर कड़ियाम क्षेत्र के सभी गांव से समाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मोहला मानपुर एवं महाराष्ट्र राज्य से गण्यमन्य नागरिक उपस्थित रहे।
