बीएसएफ 94 वाहिनी ने सिविक एक्सन प्रोग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। बीएसएफ की 94वीं वाहिनी बांदे के तारतम्भ्य में सीओबी नागालदंड द्वारा ग्राम पंचायत हनुमानपुर में बुधवार 24 दिसम्बर को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ मनोज कंसाना, 2आईसी ऑफिसियटिंग कमांडेंट और महेंद्र कुमार डीसी,डॉ मोहित कुमार, डीसी/एसएमओ रमेश कुमार रजक, एसी कंपनीकमांडर ‘एफ’ कंपनी के साथ 94 बीएन बीएसएफ़ के मेडिकल स्टाफ की देखरेख में ग्राम पंचायत नागालदंड सरपंच जयलाल प्रधान,शालिख खालखो (सरपंच हनुमानपुर), श्रीमती इंदुरानी मिंज (सरपंच बेलगाल) और आस पास के ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया था। चिकित्सा शिविर के दौरान, 458 ग्रामीणों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरण किया गया,जिसमें पुरुष-152,महिला-183 और 123 बच्चे उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग-48739/- रुपये की दवाइया जरूरत बंद लोगों क़ो दी गयी।

नयापारा में ग्रामीणों को बांटी गई जरूरी सामग्री

दिनांक 25/12/2025 को सीओबी नागलदंड 94 बीएन बीएसएफ़ द्वारा गांव नयापारा के पंचायत भवन में मनोज कंसाना94 बीएन बीएसएफ़ की देखरेख में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 का आयोजन किया गया, जिसमे महेंद्र सिंह,डीसी,रमेश कुमार रजक, एसी कोय कमांडर ‘एफ’ कोय, एवं शालिख खालखो किरशनिश खालखो ग्राम पंचायत सरपंच जावेली,अकंतराम पवार पटेल बेल्जियम, मोहन सिंह एक्का पटेल नयापारा, सूरज पवार पटेल चेचागट्टा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों। मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान -140 ग्रामीणों (60-महिलाएं और 80 पुरुष) को 21 पानी के सिंटेक्स और बर्तन आइटम 30 सेट दिए गए।इसमें परात 01,स्टील जग 1, थाली 02, बाउल 4, पीने का पानी का गिलास 04 चम्मच 04, प्रत्येक व्यक्ति को एक एक सेट दिया गया। जिसकी कीमत लगभग 79830/ – रुपये मूल्य के ज़रूरतमंद लोगों को वितरित किए गए थे। आस-पास के गांवों के लगभग सभी ग्रामीणों को लाभ हुआ। अंत में उपरोक्त कार्यक्रम एक अच्छे माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *