लाल पानी से प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक विक्रम मंडावी से मिले और ज्ञापन सौंपा

बीजापुर :- सोमवार को बीजापुर जिले के ग्राम पुसनार, हिरोली और डुमीरपालनार के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर एनएमडीसी के बैलाडीला स्थित आयरन खदान से निकलने वाली लाल मि‌ट्टी से गांवों को होने वाले नुक़सान की जानकारी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों से होकर बहने वाली बेरूकी नदी का पानी एनएमडीसी के आयरन खदान से दूषित हो गया है इस नदी के पानी के उपयोग से मवेशियों की आकस्मिक मृत्यु हो रही है खेतों के फसल नष्ट हो रहे है और आम जनता इसी पानी का उपयोग करके बीमार हो रहे है। इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि ग्रामवासियों को रहे नुकसान का भरपाई करते हुए मुहवाजा राशि प्रदाय करने किया जाये। साथ ही ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग उठाई कि एक बार लाल पानी प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया जाए। जो नुकसान हो रहा है मुवाहजा मिलना चाहिये। एनएमडीसी बचेली में लाल पानी प्रभवित क्षेत्रो के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाये। लाल पानी प्रभावित क्षेत्र में एक सर्वसुविधा युक्त अस्पताल खोला जाये। गाय बेल के मृत्यु होने पर उसका मुदाहजा मिलना चाहिये। कद्‌मपाल डेम जैसा एक डेम डुमरीपालनार में भी बानाया जाये। विधायक विक्रम मंडावी ने लाल पानी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के मांगों को सही ठहराते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए इसके साथ ही विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि आने वाले 20 जून को वे एनएमडीसी खदान से निकलने वाले लाल पानी से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने स्वयं भी जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *