राहुल गांधी के जन्मदिन पर बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, जीता दिल

बीजापुर :- देश के नेता और लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी फल भेंट किए। इस नेक कार्य ने न केवल मरीजों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि समाज सेवा के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

इस कार्यक्रम में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल बीजापुर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, “राहुल गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पण हमें इस तरह के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उनके जन्मदिन को हमने सेवा के रूप में मनाने का फैसला किया, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।”
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत बीजापुर के पूर्व अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत राव ताटी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमलेश कारम, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, कांग्रेस आई टी सेल के संभागीय महासचिव और प्रवक्ता प्रवीण उद्दे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता, पार्षद बबीता झाड़ी और पूर्व पार्षद ललिता झाड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *