भोरमदेव अभ्यारण्य अभ्यारण्य में प्रांरभ किया जायेगा सफारी, क्षेत्र में वाहनों का ट्रायल किया जा रहा।

कवर्धा,,छत्तीसगढ़ राज्य में इको टूरिज्म विकास किया जाना है। इस आशय से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चार संरक्षित क्षेत्र का चयन किया गया है जिसमें से कबीरधाम जिला अंतर्गत भोरमदेव अभ्यारण्य सम्मिलित है।

इको टूरिज्म के विकास के लिए भोरमदेव अभ्यारण्य में सफारी का संचालन प्रारंभ किया जाना है। इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से सफारी प्रारंभ किये जाने हेतु निश्चय किया गया है। वर्तमान में अभ्यारण में इलेक्ट्रिक वाहनों से ट्रायल प्रारंभ किया गया है। अब तक दो इलेक्ट्रिक वाहन मारुति जिप्सी एवं महिंद्रा जीओ के द्वारा ट्रायल संपन्न किया गया है तथा अभी भी ब्रह्मदेव के विभिन्न मार्गाे में ट्रायल जारी है। प्रारंभिक चरण में भोरमदेव, बकोदा, कोकोआ, जामुनपानी, बांधा मार्ग में सफलतापूर्वक ट्रायल संपन्न किया जा चुका है। समस्त मार्गाे में ट्रायल पूर्ण करने उपरांत वाहनों के परफॉर्मेंस के आधार पर उपयुक्त वाहन का चयन कर सफारी वाहन क्रय किया जाएगा एवं वर्षा ऋतु उपरांत भोरमदेव अभ्यारण में सफारी प्रारंभ कराया जायेगा।

भोरमदेव अभ्यारण्य में पूर्व में भी सफारी प्रारंभ कराया गया था किंतु उस दौरान पेट्रोल वाहनों के द्वारा सफारी का संचालन किया जा रहा था। चूंकि पेट्रोल वाहन आवाज़ करते हैं जिससे की वन्य प्राणियों को असुविधा होती थी। वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से सफारी संचालन का प्रयास किया जा रहा है जिससे पर्यटकों के साथ साथ वन्य प्राणियों को भी असुविधा नहीं होगी एवं वन्यप्राणी के अधिक से अधिक की संख्या में दिखाई देने की संभावना बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *