दुलर्भ वन्य प्राणी पेंगोलिन की खाल की तस्करी करते पकड़ाए दो तस्कर
जगदलपुर। छतीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप जहां वनों की सुरक्षा और जंगल क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय लोगों के हितों के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं, उतने ही संवेदनशील वे वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए भी हैं। मंत्री श्री कश्यप के निर्देश के बाद वन विभाग लगातार वन अपराध रोकने के लिए काम कर रहा है।
इसी सिलसिले में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन एवं बस्तर के डीएफओ उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में राज्य स्तरीय उड़न दस्ता एवं बस्तर वन मंडल की संयुक्त टीम ने जगदात्पुर शहर के परपा क्षेत्र के एक घर में दबिश देकर दो आरोपियों को 13 किलो विलुप्त प्राय वन्य जीव पेंगोलिन स्केल्या (छाल) के साम रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों आरोपी बीजापुर जिले के निवासी है, तथा उन्होने पामेड़ अभ्यारण तथा इंद्रावती टाईगर रिर्जव अन्तर्गत आने वाले गांव पुजारी कांकेर, सेंधा आदि के जंगलों से पेंगोलिन को पकड़ कर उनकी खाल निकाली थी। इसे जगदलपुर में बेचने के लिए वे आए थे और बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में वन अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिसमें अंतर राज्यीय नेटवर्क की जानकारी विभाग को मिली है जिसे ध्ववस्त करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता से संदीप सिंह सहायक वन संरक्षक, राजेंद्र निराला वन रक्षक, गजेंद्र पटेल वन रक्षक तथा बस्तर वन मंडल योगेश कुमार रात्रे उप वन मंडलाधिकारी चित्रकोट, देवेना सिंह गर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर, सौरभ रजक परिक्षेत्र अधिकारी करपावंड, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक रवीना भीती, हेमलता देव, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सृष्टि ठाकुर, अक्षय कश्यप, विवेक जायसवाल, सुमीत राणा, एवं डॉ. प्रीतेश पाण्डे, एंव स्थानीय परिक्षेत्र जगदलपुर के स्टॉफ श्री तिवारी डिप्टी रेंजर, श्रीधर स्नेही, कमाल अकुर, उमरदेव कोर्राम, कविता ठाकुर, रामसिंह बघेल, कृष्णा दुबे, सत्यजीत्त भट्ट, रणवीर सिंग नायक एवं सालिक राम चौकीदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
