सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएमएचओ
जगदलपुर :- कलेक्टर बस्तर श्री हरिस एस द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक ने गुरुवार को सीएचसी दरभा, पीएचसी नेगानार, सीएचसी तोकापाल और सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और सभी पैरामेडिकल स्टॉफ को नियमित रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संवेदनशीलता के साथ पहल किए जाने कहा। सीएमएचओ ने मैदानी अमले के माध्यम से वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी रखे जाने तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। वहीं सभी कार्यालयीन कर्मचारियों को भी समय पर अपने कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. एके जान, डीएमओ डॉ. टेकाम और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
