पंडरिया शक्कर कारख़ाना पिछले 7 माह से किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं कर पा रहा, 6 जुलाई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसान करेंगे विरोध प्रदर्शन

कवर्धा,,,पंडरिया – शक्कर कारख़ाना पंडरिया में गन्ना बेचे हुए किसानों को अपने गन्ने की भुगतान राशि का इंतज़ार पिछले सात महीनों से है जिसमें मूल भुगतान लगभग 20 करोड़ व बोनस व लाभांश राशि लगभग 30 करोड़ रुपये कुल मिलाकर 50 करोड़ से ऊपर का भुगतान किसानों को मिलना बाक़ी है
किसान नेता रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद किसानों को अपने ही गन्ने के पैसे के लिए कई महीनों से भटकना पड़ रहा है। पिछले महीने किसान कांग्रेस ने कारख़ाना का घेराव किया था तब जाकर कुछ भुगतान किसानों को हुआ था लेकिन अभी भी पूर्ण भुगतान होना बाक़ी है

रवि चन्द्रवंशी ने कहा कि आगामी 6 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का आगमन पंडरिया हो रहा है ज़हाँ किसान अपनी भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर तत्काल भुगतान की माँग करेंगे यदि प्रशासन किसानों को रोकने का काम करेगी तो किसानो के साथ किसान कांग्रेस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर काला झंडा दिखाएगा
*रवि चन्द्रवंशी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *