गुरु- चरणों में झुके भाजपा कार्यकर्ताओं के शीश

भोपालपटनम। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा मद्देड़ में विशेष आयोजन कर गुरुओं का सम्मान किया गया। भाजपा के लोगों ने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शॉल व श्रीफल भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा गुरु की महिमा, मार्गदर्शन और जीवन में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित होती है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, अतः इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। मद्देड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के अनेक प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बीरा महेश, जनपद पंचायत सदस्य सरस्वती सांड्रा, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री नन्नू ओद्दी, धनंजय एल्लल युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष चिकुड़ गणपत, भुनेश्वरी उप्पल, वल्वा बशवैया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर भारतीय संस्कृति में गुरु के स्थान और उनके महत्व को रेखांकित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। गुरु पूर्णिमा न केवल धार्मिक पर्व है, बल्कि यह उस परंपरा का प्रतीक है जहां ज्ञान, सद्भावना और नैतिक मूल्यों की सीख हमें हमारे गुरुजन देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *