रक्तदान शिविर में, 200 यूनिट ब्लड डोनेट, युवाओं को दिलाई नियमित रक्तदान की शपथ

जगदलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर एवं नगरनार स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में प्लांट के स्थित औद्योगिक स्वास्थ्य केंद्र में ईडी एमएनवी एस प्रभाकर एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष राहुल जैन के दिशा निर्देशन में एवं महापौर संजय पांडे की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरनार स्टील प्लांट के अधिकारी, कर्मचारियों और रोटरी मेंबर्स ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

महारानी हॉस्पिटल एवं डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें समय-समय पर रक्तदान करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उपस्थित युवाओं मे रक्तदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रक्त संग्रहण था, बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा भावना और मानवता के प्रति कर्तव्य बोध को जागृत करना भी रहा। विशेष रूप से मैं रोटरी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने यह पुनीत कार्य किया। नगरनार स्टील प्लांट के ईडी प्रभाकर ने कहा रक्तदान न केवल जरूरतमंद की जान बचाने का कार्य करता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है और रक्त संचार प्रणाली बेहतर बनी रहती है। उन्होंने कहा समाज में किसी भी समय रक्त की जरूरत पड़ सकती है ऐसे में प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए। मैं नगरनार स्टील प्लांट के सभी जनों का धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हूं, जिन्होंने रोटरी परिवार को यह पुनीत कार्य करने का अवसर प्रदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से डॉ. राजकिशोर नायक, डॉ. यामिनी सिंह, डॉ. डाकेश रात्रे, डॉ. राजीव जैन सीएमओ, सचिव रो. अमरदीप सोढ़ी, चेयरमैन रो. मनोज थॉमस, कुलजीत, किशोर पारख, सुनील जैन, जितेंद्र अहलुवालिया, प्रकाश चावड़ा, कमल शेट्टी, संजय बथवाल, दीपक कपूर, श्रीधर मद्दी, डॉ सरिता थॉमस, विवेक जैन, अमित जैन, संग्राम सिंह राणा, लाइबा चामड़िया, ममता राणा, आसिफ, अप्रतिम झा सहित रोटरी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *