दो साल में बड़ी मिसाल कायम कर दी धुन के पक्के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने
–अर्जुन झा-
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर बस्तर के प्रखर एवं ओजस्वी आदिवासी नेता दीपक बैज ने सफल दो पूर्ण कर लिए। उनके ये दो साल बेमिसाल उपलब्धियों से भरे हुए हैं। जितने धरना, प्रदर्शन आंदोलन और सभाएं दीपक बैज ने किए हैं, उतने शायद ही किसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किए हों। दीपक बैज की इन शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
प्रदेश के किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, आदिवासियों और मजदूरों के हित के लिए शानदार ढंगसे आवाज उठाने वाले बस्तर के सुविख्यात एवं धाकड़ युवा आदिवासी नेता की लोकप्रियता चरम पर है। बतौर पीसीसी अध्यक्ष उन्होंने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाईयां दी हैं। श्री बैज की उपस्थिति हमेशा जमीन पर नजर आती है। दीपक बैज तमाम वर्गों की आवाज बनकर उभरे हैं। वे बस्तर जिला स्थित अपने निवासमें कभी कभार ही नजर आते हैं, दीपक बैज प्रायः प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में जनता के लिए लड़ते नजर आते हैं। अब तक वे जनहित में छह से अधिक मीलों लंबी दूरी की पदयात्राएं कर चुके हैं। इन दिनों वे जन न्याय पदयात्रा पर हैं, जो बिंद्रा नवागढ़ से निकली है और रायपुर आने वाली है। दीपक बैज के नेतृत्व में 64 अधिक प्रदेश स्तरीय आंदोलन और कार्यक्रम, 20 से अधिक प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, प्रभावितों से मुलाकात, 50 से ज्यादा प्रभावी प्रेस कॉन्फ्रेंस, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला एवं प्रदेश स्तर के हर मुद्दे पर प्रखर संघर्ष ये हैं नीडर लीडर दीपक बैज की बड़ी उपलब्धियां। ऐसे में अपने नेता को जमीन पर देख कांग्रेस के आम सिपाही भला कैसे घरोंमें दुबके बैठे रह सकते हैं? पार्टी के तमाम प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी अब घरों कार्यालयों से बाहर निकल कर जमीन पर जन और कांग्रेस की सेवा में रत हो गए हैं। कांग्रेस में नई जान आ गई है, नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दीपक के आलोकसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दैदीप्यमान हो गई है।गांव गांव में कांग्रेस की ही चर्चा होने लगी है।
लगा बधाइयों का अंबार
दीपक बैज के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देने के लिए दो दिन से उनके रायपुर स्थित बंगले में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है। किसान हित में सदैव मुखर रहने वाले दीपक बैज को कोई किसान काष्ठ निर्मित छोटा नांगर (हल) भेंटकर सम्मानित कर रहा है, तो कोई किसान कमरा खुमरी पहनाकर उनका अभिनंदन कर रहा। आदिवासी समुदायके लोग दीपक बैज को आदिवासी पागा पगड़ी पहना रहे हैं, महिलाएं तिलक लगाकर उनकी आरती उतार रही हैं और युवा मिठाई खिलाकर उनके साथ खुशियां साझा कर रहे हैं। बस्तर संभाग से भी बड़ी संख्या में लोग दीपक बैज को बधाई देने पहुंचे। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय, बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई समेत सैकड़ों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
