शिवभक्ति की नई उमंग: शिव मंदिर समिति को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों की हुई घोषणा

भोपालपटनम। बीजापुर जिले के भोपालपटनम के प्रसिद्धशिव मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
भगवान शिव की कृपा और समस्त भक्तों के सहयोग से शिव मंदिर समिति में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। सर्वसम्मति से कमल सिंह कोर्राम को मंदिर समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में अब समिति के संचालन को और अधिक व्यवस्थित और गतिशील बनाने हेतु नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कमल सिंह कोर्राम द्वारा अपने अधिकृत अधिकारों का उपयोग करते हुए, समिति के विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय मंदिर के सुचारु संचालन, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और भक्तों की सेवा में निरंतर सुधार हेतु लिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं- अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम, संरक्षकगण मारुति कापेवार, जी. सुधाकर, ए. सुधाकर, रापर्ति नागैया एवं पी. अंगद, संयोजकगण मुरली मनोहर चांडक, मुरली गुज्जा, राजेंद्र पड़ीशालावार एवं पुरुषोत्तम पुप्पाल, महासचिव राजाराम सोनी व बी. विश्वनाथम, महामंत्री प्रवीण गुज्जा व तेजनारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष रवि रापर्ति व महेश शेट्टी, सचिव महेश्वर राव गादे, सह सचिव श्रीनिवास एटला, कोषाध्यक्ष महेश गुज्जा, सह कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर मादास, संगठन मंत्रीगण संतोष कुमार अग्गीवार, निष्ठुरी प्रकाश व ए. श्रीनिवास, मीडिया प्रभारीगण मुर्गेश शेट्टी, संजय लिखितकर, नारायण ताटी, प्रेमकुमार गुज्जा एवं ए. तिरुपति। समिति को विश्वास है कि नवगठित टीम मंदिर की प्रगति, सेवा और आध्यात्मिक वातावरण को नई दिशा देगी। नगर के धर्म प्रेमियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *