इनरव्हील क्लब विश्व युवा कौशल दिवस पर महिलाओं को देगा स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग

जगदलपुर। इनरव्हील क्लब जगदलपुर द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट में सक्षम बनाने के उद्देश्य से पार्टी मेकअप एवं ग्रूमिंग की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
इस वर्कशॉप में जगदलपुर की प्रसिद्ध ब्यूटिशियन पूजा भाटिया द्वारा महिलाओ को पार्टी मेकअप एवं ग्रूमिंग की सम्पूर्ण जानकारी और लाइव मेकअप मॉडल पर डेमो दिया जाएगा। क्लब की सचिव प्रीति आज़ाद ने जानकारी दी है कि वर्कशॉप 22 जुलाई को शाम 4 बजे से 6 बजे तक होटल
अविनाश इंटरनेशनल के कलिंगा हॉल में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीयन सीमित है और 21 जुलाई तक पंजीयन होगा।पंजीयन शुल्क मात्र 499 रुपए है। प्रतिभागियों को इनरव्हील क्लब द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन दिया जाएगा और कार्यक्रम उपरांत सभी पार्टिसिपेंट्स के लिए हाई-टी की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के अधिक जानकारी इच्छुक 9174477922 एवं 7987622708 पर कर सकते हैं। क्लब की अध्यक्ष लाईबा चामड़िया ने बताया कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य महिलाओ का स्वरोजगार और कौशल विकास से सशक्तिकरण प्रदान करना है। ताकि महिलाएं भी समाज में अपना योगदान देकर एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अपना भागीदारी निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *