देव स्थलों और शिवालयों की साफ सफाई के जुटे महापौर संजय पाण्डेय

जगदलपुर। श्रावण मास के प्रारंभ होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ अधिक होती है। कल सावन मास का प्रथम सोमवार है। महापौर संजय पाण्डे ने महादेव घाट स्थित शंकर मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। एमआईसी सदस्य व स्थानीय पार्षद निर्मल पाणिग्रही, सफाई विभाग के सभापति लक्ष्मण झा के साथ मिलकर मंदिर के आसपास सफाई के निर्देश सफाई दरोगा को दिए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी महापौर ने संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। संजय पाण्डे ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से कहा मंदिरों के आसपास किसी प्रकार की गंदगी न हो। कचरे का ढेर मंदिर के पास न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सावन मास को देखते हुए शहर के सभी मंदिरों, शिवालयों और देवालयों के आसपास की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पवित्र स्थानों के पास किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सफाई दरोगा व मेट से उन्होंने कहा कि देवस्थानों के आसपास की व्यापक साफ सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए। इस पवित्र महीने में सभी मंदिर, शिवालय और देवालय की सफाई कर उनको सुसज्जित भी किया जाएगा। जिससे कि सभी सनातनी इस माह को पूर्ण आस्था, पवित्रता और निष्ठापूर्वक मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *