भक्तों ने माई दंतेश्वरी को समर्पित किए 11 लाख रुपए नकद और सोना चांदी के गहने

जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी के दंतेवाड़ा स्थित मंदिर में इस तिमाही में बीती तिमाही की तुलना में कम चढ़ावा आया है। इस बार 11 लाख रुपए से ज्यादा कैश और सोना चांदीके कुछ गहने दान पेटियों से निकलेहैं।

शक्तिपीठ दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां सोमवार को खोली गईं। दान पेटियों में मिली नगदी और जेवरात की गिनती की गई। नोटों की गणना में नगदी 11 लाख 18 हजार 198 रुपए और सोने चांदी के कुछ जेवरात पाए गए, जिसे खजाने में जमा करवा दिया गया। मुहरबंद दानपेटियां टेंपल कमेटी व्यवस्थापक व तहसीलदार परमानंद बंजारे, प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ, सहायक पुजारी लोकेंद्र नाथ की मौजूदगी में खोली गई। इसके पहले इसी साल 7 फरवरी को दान पेटियों की राशि की गणना हुई थी। तब कुल 17 लाख रुपए नगद मिले थे। जबकि आज वाली गणना चैत्र नवरात्रि के बाद हुई है। इस बार गणना के मौके पर आरएन साय, धरम सेठिया, बीरो मांझी, महादेव नेताम, मुकुंद ठाकुर, सुखराम ठाकुर, शिवचंद्र कतियाररास, डीआर नाग, नंदलाल राठौर, त्रिनाथ ठाकुर, विजय पटनायक समेत टेंपल कमेटी से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिकों ने मौजूद रहकर इस गणना में सहयोग किया।

अर्जी वाले पत्रों का अंबार
दान पेटियों में इस बार भी भक्तों की दर्जनभर चिटिठयां मिली, जिनमें मांई दंतेश्वरी को संबोधित कर भक्तों ने अर्जी लगाई है। इन चिटिठयों में किसी ने कर्ज से मुक्ति पाने, तो किसी ने सरकारी नौकरी पाने की कामना की है। किसी ने संतान का ब्याह करवाने की बात लिखी, तो किसी ने खुद के पसंदीदा जीवनसाथी के साथ जीवन बिताने की तो, किसी ने व्यापार व्यवसाय में सफलता की कामना की है। तेलुगु भाषा में लिखी एक चिट्ठी भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *