नई शिक्षा नीति, छात्र मनोविज्ञान एवं करियर मार्गदर्शन को लेकर बस्तर संभाग में व्यापक अभियान

जगदलपुर। प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं अंजनेया विश्वविद्यालय रायपुर के निदेशक डॉ. जयेंद्र नारंग तथा शिक्षाविद् एवं छत्तीसगढ़ वेदस्व एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वेदप्रकाश वर्मा द्वारा बस्तर संभाग में नई शिक्षा नीति छात्र मनोविज्ञान, न्यूरो साइंस एवं समकालीन करियर विकल्पों को लेकर एक विशेष शैक्षणिक अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य बस्तर के युवाओं को आधुनिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उन्हें मानसिक, शैक्षणिक व करियर संबंधी रूप से जागरूक बनाना है। इसके अंतर्गत कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, बचेली, किरंदुल, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के छात्रों के लिए कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग सत्र एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. नारंग के अनुसार छात्रों के मानसिक विकास को समझते हुए उन्हें ऐसे करियर विकल्पों की जानकारी देना समय की मांग है, जो उनके कौशल और रुचियों के अनुकूल हों। वहीं श्री वर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को रटने के बजाय समझने और अपने हुनर के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देती है। हम इस सोच को बस्तर के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। इस अभियान के तहत छात्रों के लिए हेल्थ, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर एवं अन्य उभरते क्षेत्रों से जुड़े 45 प्लस शॉर्ट टर्म व डिग्री कोर्स की सूची भी साझा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *