छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजनों की खुशहाली और समृद्धि के लिए 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा।

साथियों श्रावण मास में चारो ओर हर हर महादेव की गूंज है हमारे कांवड़ यात्री भी महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कठिन यात्रा करते हैं। भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी आस्था और विश्वास से प्रेरणा लेकर एवं पंडरिया विधानसभा, कबीरधाम जिला और छत्तीसगढ़ के मेरे समस्त परिवारजनों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मैंने भी इस वर्ष 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करने का संकल्प किया है।

आगामी 21 जुलाई 2025, श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्रातः 9 बजे अमरकंटक में श्री नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा-अर्चना कर माँ नर्मदा मंदिर से कांवड़ में जल लेकर हमारे कवर्धा में विराजमान डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने हेतु मैं पद यात्रा के लिए प्रस्थान करूंगी।

भगवान शिव के प्रति मेरी आस्था और विश्वास एवं हमारे कांवड़ यात्रियों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली हेतु मैं यह पद यात्रा करने जा रही हूं और आप में से जो भी कांवड़ यात्री या भक्तगण इस पुण्य यात्रा में मेरे साथ सहभागी बनना चाहते हैं उनका मैं सहर्ष स्वागत करती हूं।
भावना बोहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *