आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संदीप पाठक पहुचे भानुप्रतापपुर
भानुप्रतापपुर। आम आदमी पार्टी भानुप्रतापपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से जान फूंकने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भानुप्रतापपुर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। संदीप पाठक द्वारा कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करते हुये सभी को एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में पार्टी विस्तार पर जोर देने को कहा और बूथ और ब्लॉक स्तर जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतीयों को लाभ दिलाने वाली पार्टी है और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार के द्वारा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ही केंद्र के आदेश पर कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल हो रखा है हमारी सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य पर बेहतरीन काम किया है जो कि पूरे देश के लिए मॉडल है और हम छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहते हैं।
वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस का गठबंधन स्पष्ट दिखाई पड़ता है दोनों ही पार्टी बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकार इन सभी जगहों में व्यवस्था सुदृढ़ करने में असमर्थ है भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र का बहुत ही बुरा हाल हो रखा है डॉक्टरों की भी व्यवस्था नहीं है जिसके कारण क्षेत्र की जनता को बाहर इलाज के लिए जाना पड़ता है।
