कांग्रेस ने घेरा नगर निगम कार्यालय

जगदलपुर। नगर के वार्डों में व्याप्त समस्याओं और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। जबरदस्त नारेबाजी के बीच आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाल कर कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे।ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम में मूलभूत सुविधाओं को लेकर गैर जिम्मेदारी देखी जा रही है और जनता को हो रही परेशानियों के प्रति महापौर एवं निगम प्रशासन की उदासीन बने हुए हैं। मुख्य मार्गो की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे आम नागरिकों को रात में आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं एवं आपराधिक गतिविधियों की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। साफ सफाई को लेकर जरूर महापौर और निगम प्रशासन द्वारा जागरूकता फैलाने के नाम पर केवल फोटो सेशन किया जा रहा है, वास्तविक कार्यों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, न ही किसी भी कार्य का सही तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है। वार्डों में जलभराव की स्थिति है।आवारा पशुओं और आवारा कुत्तों को पकड़ने एवं उनके रख रखाव की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। डेंगू, मलेरिया का प्रकोप फैलने लगा है। निगम ने दवाई छिड़काव को लेकर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है जबकि कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नगर निगम आयुक्त एवं जिला मलेरिया अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया है।
नाली व कचरा सफाई हेतु दी जाने वाली जेसीबी गाड़ियों रके वितरण में राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है जिसमें प्रशासनिक संलिप्त स्पष्ट दिखती है। जगदलपुर शहर एवं बस्तर जिले के आवासीय क्षेत्र जो कि नजूल क्षेत्र में हैं और जहां कई वर्षों से लोग निवासरत हैं।. उन्हें सरकार के द्वारा पट्टा भी प्रदाय किया गया है उक्त भूमि में मकान बनाकर बिजली पानी हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जो की पूर्व में जारी किया जाता था वर्तमान में महापौर के निर्देश पर अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जिससे जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवार में बच्चों की पढ़ाई और जीवन यापन में काफी दिक्कतें आ रही है। प्रदर्शन में नगर निगम जगदलपुर नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, बस्तर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, मिथिलेश स्वर्णकार, जतिन जायसवाल, सत्तार अली, शाहिद हुसैन, विक्रमसिंह डांगी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *