भोपालपटनम पुलिस ने एक परिवार को दी उम्मीद की रौशनी
भोपालपटनम। थाना भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत बीते 22 जून से लापता 22 वर्षीय युवती रोशनी सोनला, को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है। भोपालपटनम पुलिस ने एक परिवार के आंगन में उम्मीद की रौशनी बिखेर दी है।
युवती रौशनी 22 जून को बिना किसी को बताए अपने निवास स्थान गोल्लागुड़ा से लापता हो गई थी, उसे पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। भोपालपटनम थाने में गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया था। युवती रोशनी सोनला पिता स्व. जीवन सोनला जाति मरार के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त थी। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भोपालपटनम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व मानवीय संसाधनों का भरपूर उपयोग किया गया। लगातार प्रयासों के चलते अंततः 15 जुलाई को युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ है।
