बस्तर में पहली बार स्वास्थ्य सुविधा में होगा विस्तार
जगदलपुर। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महारानी अस्पताल परिसर में करोड़ों रुपए लागत से बनने वाले कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड निर्माण कार्य के लिए स्थल निरीक्षण कर संबंधित विभाग को निर्देश दिया। साथ ही किरण देव ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने विभाग को निर्देश दिया।
महारानी अस्पताल परिसर में बस्तरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संवेदनशील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड व अन्य सुविधाओं के लिए भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर मांग रखी थी। बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को संज्ञान में लेकर संवेदनशील सरकार ने संबंधित कार्य के लिए राशि की स्वीकृति दी है। जिसपर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड,पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड के निर्माण के लिए महारानी अस्पताल परिसर का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सजगता के साथ बस्तर को चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। श्री देव ने कहा भवन निर्माण से बस्तर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। आगामी माह में स्वीकृति प्राप्त हुई कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड एवं पैलेटिव केयर वार्ड का निर्माण का 4 करोड़ 62 लाख रुपए से जल्द शुभारंभ किया जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रिया हो चुकी है। दीर्घायु कैंसर वार्ड में कीमोथेरेपी, रेडिएशन इम्यूनोरेपी जैसी उपचार सुविधा होगी। डायलिसिस वार्ड में मरीजों को नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है। साथ ही जिसका चरणबद्ध तरीके से निमार्ण कार्य होंगे। वहीं एनआरसी वार्ड तीव्र को कुपोषण से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी। जिसकी लागत 4 करोड़ 30 लाख रुपए है। जिनके निर्माण के लिए आज स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। किरण देव ने कहा बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हम वचनबद्ध हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा में उपकरणों की भी व्यवस्था किया जाएगी। महारानी अस्पताल परिसर में महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सभी कार्य निविदा प्रक्रिया में है। जिसके लिए जल्द कार्य कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आलोक अवस्थी,राजेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा, सिन्हा, डॉ. आरबीपी गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं महारानी अस्पताल परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की बात कही।
