राज्य स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज
जगदलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का उद्घाटन समारोह मंगलवार 22 जुलाई को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता बालकों के लिए 15 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में, जबकि बालिकाओं के लिए 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता तथा कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर संजय पांडे, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला पंचायत शिक्षा समिति के अध्यक्ष बलदेव मंडावी, जगदलपुर नगर निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन तथा जिला खेलकूद एवं युवा कल्याण समिति के सभापति बनवासी मौर्य रहेंगे।आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सहवर्धन करने का आग्रह किया है।
