भोपालपटनम के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रावण मास पर विशेष अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा

भोपालपटनम। श्रावण मास की पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए नगर के पटेलपारा स्थित श्री श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में इस मास के दौरान विशेष धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति और भगवान वेंकटेश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अनुपम अवसर लेकर आया है।श्रावण मास हिन्दू पंचांग के अनुसार अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है, विशेषतः भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा पूरे श्रावण मास में नित्य अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा का आयोजन किया जा रहा है।इस विशेष पूजा में श्रद्धालु अपने नाम एवं गोत्र के साथ भाग लेकर भगवान वेंकटेश्वर से अपने एवं अपने परिवार के लिए विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यह अनुष्ठान जीवन में सुख, समृद्धि एवं मानसिक शांति प्रदान करने वाला बताया गया है। मंदिर समिति ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता हेतु 1116 रुपए की सहयोग राशि निर्धारित की है, जिसमें अर्चना, अष्टोत्तर एवं पुजारी दक्षिणा शामिल है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु पुजारी अभिषेक महाराज से फोन नंबर 8275885467 और 864106448 पर संपर्क किया जा सकता है।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और श्री वेंकटेश्वर स्वामी की दिव्य कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *