सुकमा के जंगलों में मुठभेड़
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चलने की खबर आई है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर रखा है और दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग हो रहे है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 28 जुलाई कोसुकमा डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की जॉइंट टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन के लिए निकली थी। अभियान के दौरान आज 29 जुलाई की सुबह से सुरक्षाबलों एवं नक्सलियों के बीच रूक रूक कर मुठभेड़ जारी है।मुठभेड़ स्थल व आसपास क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। पुलिस सूत्रों ने कहा है कि विस्तृत जानकारी अभियान पूर्ण होने पर दी जाएगी।
More Stories
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
जगदलपुर। खेल परिसर जगदलपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के...
लोहा फैक्ट्री से चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर:- परपा पुलिस ने लोहा फैक्ट्री से चोरी के मामले में आरोपी अजय अधिकारी निवासी संतोषी वार्ड को गिरफ्तार कर...
अशोक सिंघल के जन्मदिन को सामाजिक समरसता शताब्दी के रूप में मनाया
जगदलपुर:- विश्व हिंदू परिषद द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रखर राष्ट्रवादी, राष्ट्र चिंतक, धर्मनिष्ठ गौ अनुसंधान के प्रणेता श्री...
नशे के लिए आस्था के नाम पर चंदा वसूली
जगदलपुर। रायपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोंडागांव जिले में बेड़मा चौक पर कुछ युवकों के समूह द्वारा गणेश पूजा के...
जब तक जिंदा रहा आशियाँ को तरस गया, मरने के बाद भी चैन नहीं
जगदलपुर. सनातन दर्शन में धार्मिक मान्यता है व्यक्ति के मृत्यु उपरांत आत्मा को शांति मिले. इस ध्येय से विधि विधान...
मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों और भाजपाइयों में जूतम- पैजार
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा आयोजित माओवादमुक्त बस्तर के लिए धन्यवाद कार्यक्रम की तैयारियों के बीच...
