अवैध धर्मांतरणकारी गैंग को बचाने से बाज आए क्रिश्चियन प्रेमी नेता

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी ने कहा छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय के अवैध धर्मांतरण के एक और मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही सक्रिय कांग्रेसी क्रिश्चियन इकोसिस्टम जिस प्रकार मानव तस्करी में लिप्त दो ननों और उनके एक और सहयोगी को बचाने और उन्हें कानूनी चंगुल से छुड़ाने में सक्रिय है ये बेहद चिंतनीय व निंदनीय हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के 3 आदिवासी बालिकाओं के साथ 2 ननों का होना, संदेहास्पद स्थिति में पाया गया था। दुर्ग रेलवे स्टेशन में पुलिस द्वारा 2 ननों व एक व्यक्ति को मानव तस्करी के साथ अवैध धर्मांतरण के आरोप में पकड़ा गया है। छत्तीसगढ़ में हर जिले में ऐसी घटनाएं देखी जा रही हैं सेवा की आड़ में रोजगार दिलाने के नाम पर भोले भाले आदिवासियों को बहला फुसला कर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। भाई को भाई से लड़वाने का प्रयत्न किया जा रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को नहीं रोक। गया तो पूर्ण सनातन समाज इनके खिलाफ बड़ा आंदोलन कर इन्हें बस्तर ही नहीं अपितु पूर्ण छत्तीसगढ़ से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *