हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला आयोजित

जगदलपुर :- दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल मण्डल में भाजपा के हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा एवं विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर आज गुरूवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का उत्सव है। भाजपा के कार्यकर्ता शहर से लेकर गाँव तक हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करे। कार्यशाला में प्रमुख रूप से दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी,जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ओजस्वी मण्डावी, पायल गुप्ता, रूबी शैलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *