शिव मंदिर में स्थापित शिव लिंग को अस्माजिकतत्वों द्वारा खंडित कर तोड़कर बाहर फेका
कवर्धा,,, श्री भोरमदेव मंदिर से तीन किलोमीटर के अंतराल में लगे ग्राम हरमो पंचायत जो बोड़ला ब्लाक के अंतर्गत आता है जहाँ सारंगढ़ शिव मंदिर में स्थापित शिव लिंग को सावन मास के तेरस तिथि जिसे सनातन धर्म में सबसे अधिक महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है उस दिन मंदिर में स्थापित शिव लिंग को खंडित कर किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बाहर फेक दिया गया है ।

उक्त मामले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कबीरधाम के जिला अध्यक्ष होरीराम साहू शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,पीताम्बर वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,आनंद सिंह,नेमीचंद पटेल जनपद सदस्य,अमन वर्मा,नारद चंद्रवंशी,कृष्णा साहू,राहुल सिन्हहा सुशील मानिकपुरी,परमेश्वर मानिकपुरी,बाबूलाल साहू,अमित वर्मा,गोरेलाल चंद्रवंशी,रुपेश साहू,धनेश पाली,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय आमजन घरना स्थल मंदिर प्रांगण पहुँच चुके हैं । स्थल निरीक्षण पश्चात कानूनी कार्यवाही सहित आंदोलन की चेतावनी अन्यथा तत्काल कार्यवाही करे शासन प्रशासन फ़िलहाल मंदिर स्थल में ही सभी उपस्थित है – जिला कांग्रेस।
