वित्तीय संस्था ईसब बैंक शाखा पखांजुर के द्वारा जरूरतमंद ग्राहकों को बांटे फ्री में रोजमर्रा की सामग्री
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – पखांजूर में ईसब बैंक एक वित्तीय संस्था होने के साथ साथ ही हमेशा से अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को बैंक ने अपने जरूरतमंद ग्राहकों को आज फ्री में कम्बल वितरण कर जन संपर्क ग्रामीणों से संवाद का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया,आयोजक संस्था ने कहा इस कड़कड़ाती ठंड को देखते हुये। कम्बल का वितरण किया,हर वर्ष उक्त बैंक अपने ग्राहकों को अन्य जरूरतों के सामान के साथ अन्य सामान भी वितरण करते आये है। इस साल भी कुछ चुने गये हितग्राहियो को कम्बल वितरण किया गया जो निम्न स्तर परिवार के लोग है। क्षेत्र में जब से ईसब बैंक का स्थापना हुई तब से बैंक द्वारा आपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि बैंक कर्मचारियों की व्यहार भी अच्छा है।
बैंक के अच्छे कामों के नतीजे से आज ई सब बैंक ऊंचे बुलंदियों पर है। परलकोट क्षेत्र के लोगो को बैंक खुलने से काफी लाभ मिल रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकुल प्रबंधक प्रसन्ना बटवार,ईसब रिटेल शाखा प्रबंधक सुदीप उइके,ग्राहक सेवा प्रबंधक खिलेस्वर साहू,गौतम बिस्वास,सुखदेव मण्डल,आकाश देवनाथ,मनोजीत मण्डल,हेमंत बिस्वास,बबिता गुप्ता,पूजा बिस्वास,अनामिका पाल,नीरज मौर्या एवं अन्य कर्मचारी का योगदान रहा । ईसब बैंक के संस्थापक का इस जन सहयोग के लिए ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किया ह।
