भाजपा मंडल बस्तर ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली

बस्तर। भाजपा मंडल बस्तर द्वारा नगर पंचायत बस्तर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानंद मिश्रा उदबो नाग मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी शामिल हुए। वहीं मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान के नारों के साथ तिरंगा यात्रा शुरू की। मंडल अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष नारा लगाकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रहे थे।
भाजपा बस्तर मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना है।तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने और देशभक्ति का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानंद मिश्रा ने कहा हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों पर तिरंगा झंडा फहराने और सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की गई है। तिरंगा यात्रा में बस्तर मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी , पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानन्द मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दबो नाग,पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी , दयाराम बघेल, पूर्व जनपद सदस्य फुलसिंग मौर्य, मंडल महामंत्री चमरु यादव, हेमराज कश्यप, मिडिया प्रभारी सन्तो राम कश्यप, भुनेश्वर ठाकुर,सहित मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बुथ अध्यक्ष, बस्तर ब्लाक के सभी सरपंच, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य , पार्षद गण , शक्ति केंद्र प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *