हर्षोल्लास पूर्वक बालक छात्रावास में मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

बकावंड :- विकासखण्ड के प्री मैट्रिक बालक छात्रावास बकावंड में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गयाकावंड :- विकासखण्ड के प्री मैट्रिक बालक छात्रावास बकावंड में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस उपलक्ष में मुख्य अतिथि बकावड़ सरपंच श्री डमरू मोर्य , हेमधर कश्यप, संतोष, बाली, ओम प्रकाश रजक झंकार प्रेम कांतो और ग्रामीण उपस्थित थे
श्री पीतांबर बघेल बालक छात्रावास अधीक्षक 15 अगस्त दिवस में समोदित किये आज हम यहां पर 15 अगस्त के बेहद खास अवसर पर इकट्ठा हुए हैं। आज का दिन हम सभी के लिए गर्व, सम्मान और आत्मचिंतन का दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत ब्रिटिश हुकूमत से आज ही के दिन स्वतंत्र हुआ था लेकिन यह आजादी यूं ही नहीं मिल गई, इसके पीछे अनगिनत कुर्बानियां, त्याग और संघर्ष की कहानियां छिपी हुई हैंहमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दिलाई लेकिन आज की जिम्मेदारी हमारी है। आज हमें इस आजाद भारत को और भी ज्यादा सुरक्षित, सुंदर और शिक्षित बनाना है।
आज हम जो झंडा फहरा रहे हैं, यह केवल एक कपड़ा नहीं है बल्कि यह हमारी अस्मिता, हमारी एकता और हमारे गर्व का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *