गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत ने दिया बलिदान-जहीरुद्दीन* मुस्लिम समाज ने फहराया जामा मस्जिद ग्राउंड में तिरंगा

जगदलपुर :-बस्तर जिले की सबसे बड़ी मस्जिद के जामा मस्जिद ग्राउण्ड के सामने 79 वॉ यौम्मे आजादी झण्डारोहण किया।

झंडावंदन अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) जगदलपुर के सदर डॉ.एस. जहीरूद्दीन
द्वारा किया गया। उन्होनें मुस्लिम जमात को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत और हमारे दानिश्वरों ने भरपूर जद्दोजहद की। एक तस्वीर मुद्दत तक जद्दोजहद करने के बाद 15 अगस्त 1947
को हमारे देश को आजादी दिलावाई हैं। इस देश में अमनों अमन कायम रखने के लिए हमारे औलामाओं ने हिन्दूस्तान की रक्षा के लिए हिन्दूस्तान की गंगा जमुना तहजीब को
बरकरार रखने के लिए इत्तेहाद किया और अंग्रेजो से जंग किया ।
श्री जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि मौलाना अब्दूल कलाम आजाद, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बौस और हमारे औलमा
और दानिश्वरों ने काफी तकलीफ शिद्दत का सामना किया। हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सब लोग ने मिलकर इत्तेहाद किया आजादी दिलवाई ।
श्री जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमें शिक्षा, विज्ञान,
पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होनें कहा कि हम भारत को आर्थिक, नैतिक और
सांस्कृतिक रूप से विश्व में अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हम सब मिलकर
अपने देश को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने का संकल्प ले। आज इस मंच सेयुवाओ, विद्यार्थियों और समाज के हर जिम्मेदार नागरिक से यह गुजारिश करता हुं कि
आइए हम सब मिलकर देश को और बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। उक्त कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) के मेंम्बर समस्त छात्राएं, शिक्षक मस्जिदों के मौलाना / मोअज्जन, अंजुमन उर्दू / हिन्दी स्कुल के छात्र – शिक्षिकाए एवं गणमान्य नागरिक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *