ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 6 नाम प्रस्तावित
जगदलपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज संगठन सृजन हेतु सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मीटिंग रखी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त करने हेतु समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस समस्त जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंचोंने सर्व समिति से बैठक में 6 लोगों के नाम प्रस्तावित किए गए।
कोटा प्रभारी गीता कवासी ने प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अनुमोदन हेतु भेजा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोयम मगम्मा, सुधीर पांडे एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोडू राजा, नगर पंचायत अध्यक्ष जया मौसम जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा, पूर्व नगर पंचायत दोरनापाल बबीता मांडवी कोंटा जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष नागेश एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
