बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर शिवसेना ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
पखांजूर:- बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल में बंगाली हिंदुओं पर मुसलमानों द्वारा किए जा रहे अत्याचार ,माता बहनों से अनाचार, हिंदू धर्म स्थलों पर तोड़फोड़ ,हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़फोड़ से पूरे भारत देश का एवं पूरे विश्व का हिंदू समाज आहत है जिसके विरोध में शिवसेना द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )पखांजूर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार ,बांग्लादेश का राजदूत नई दिल्ली ,मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल ,को प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश , एवं पश्चिम बंगाल सरकार के संरक्षण में मुसलमानों द्वारा बंगाली हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है ।बंगाली हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। बंगाली हिंदू माता बहनों से अनाचार किया जा रहा है। हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़फोड़ किया जा रहा है ।हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों को नष्ट किया जा रहा है । प्रधानमंत्री महोदय नागरिकता संशोधन बिल लाते हुए बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं को भारत में शरण देते हुए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार ,अनाचार को रोकने हेतु हस्तक्षेप करने की कृपा करेंगे ।प्रदर्शन करने व ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा, महेश वासुदेव, लोकेश चक्रधारी,अनीश नरेटी, नारायण सरकार, रिपन मिस्त्री, चिंटू चौकीदार, एवं अन्य शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।
