भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लिया सड़क निर्माण का जायजा
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बीती शाम शहर के नगर निगम कार्यालय से दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय तक जारी सीसी सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शुक्रवार शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नगर निगम कार्यालय से दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय तक लाख 19 लाख की लागत से कराए जा रहे 530.मीटर सीसी सडक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किरण देव ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। श्री देव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि नगर निगम कार्यालय से दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा होगी। जनता की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इस सड़क के चौड़ीकरण से जनमानस को काफी सुविधा होगी। इस दौरान निगम कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, उप अभियंता प्रवीण पोयाम व अन्य उपस्थित थे।
