पूर्व और पश्चिम वन रेंजो में जंगली हांथी का उत्पात

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) :- पश्चिम वन मंडल अंतर्गत कापसी,पूर्व परलकोट,पश्चिम परलकोट बांदे रेंजों में 10 अगस्त से जंगली हाथी का उत्पात जारी। पिछले 14(चौदाह) दिनों से हाथी के आतंक से कई गाँव के ग्रामीण दहशत में रात गुजारने पर मजबूर हो गए है। और विभाग निगरानी दल बना कर हाथी की निगरानी करते हुए किसानों के घर,फसल एवं अन्य नुकशान का मुआयना कर मुआवजा प्रकरण बनाने में लगा है। ग्रामीणों के अनुसार विभाग अभी तक हाथी को जंगल की ओर भेजेने के लिए कोई भी ठोस कदम नही उठा रहा,जिसके चलते परलकोट के लोग विगत 14 दिनों से दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।

ज्ञात हो कि हाथी 10 अगस्त को मसानकट्टा के जंगल रास्ते से होते हुए छत्तीसगढ़ के कापसी परिक्षेत्र में दाखिल हुआ है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक तकरीबन 22 लोगों के घर को तोड़ते हुए किसानों के घर मे रखे महुआ,धान,टोरा एवं फसलो को भारी नुकसान पहुँचा चुका है। वही जंगली हाथी 11 अगस्त को नदी पार कर बारकोट के जंगल की ओर चला गया,वह से 12 अगस्त से चार दिन कोयलीबेड़ा एवं अबूझमाड़ के जंगलों में विचरण करता रहा, फिर वह बारकोट वापस आ कर सात दिन तक नदी में बहवो तेज होने के कारण रुका रहा,21अगस्त को माझपल्ली,मुरडोडा गाँव मे घर मे तोड़फोड़ कर मुरावंडी के जंगल में गुस गए,विभाग और ग्रामीणों ने सोचा कि अब हाथी महाराष्ट्र की सीमा में गुस जायेगा। जंगली हाथी जंगल के रास्ते बांदे के रियशी क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि हाथी ने मचाया उत्पात कई किसानों के खड़ी फसल को किया नुकसान जंगली हाथी पीवी75 के रास्ते सूशांत राय, सदाबिंदू के खेत से होकर पीवी76 प्रशांत ढाली के घर से धान का नूकसान कर सूनील मंडल के बाड़ी को हल्का नूकसान कर पालनन्दी के मादी दरों के खेत होकर पीवी 80 के गाँव के निस्तारी तालाब के पीछे से मंगरू गाबड़े के खेत में धान की डोली से धान खाकर पालनदी पवार पेट्रोल पम्प बगल से पीवी 87 गांव के समीप वन विभाग की नर्सरी की झाड़ियो में गुस कर बेठा है, जहाँ बांदे साप्ताहिक बाजार होने की वजह से लोगों की भीड़ होगी और अगर हाथी भीड़भाड़ देखकर आक्रामक रूप धारण कर सकता है। इसी वजह से पूर्व परलकोट रेंज के द्वारा पुलिस विभाग से सुरक्षा के लिए बल की तैनाती हाथी के लोकेशन वाले क्षेत्र में मांगी है। फारेस्ट ओर पुलिस की टीम लगातार निगरानी बनाये हूये है हाथी के लोकेशन वाले एरिया में लोगो की आबाजही बंद कर दिए है सबको सतर्क कर रहे है हाथी के पास न जावे, जंगल की ओर ना जावे सुरक्षित रहे इसकी जानकारी एक दूसरे को देवे, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मियों को सूचना देवे। ग्रामीणों क्षेत्रों में वाइडलाइफ के एक्सपड कर्मचारी को बुलाने की चर्चा हो रही है।

इस संबंध पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व परलकोट बांदे विजय पटनायक ने बतलाया कि विगत 14 दिनों से पूरा स्टाप हाथी की निगरानी में लगा हुआ है। आज बांदे रेंज अंतर्गत पीवी87 के नर्सरी में है। अभी तक कापसी,बांदे रेंज मिलाकर लगभग 22 घरों को क्षतिग्रस्त करने खबर आई है। सभी का मुआवजा प्रकरण बना कर डिवीजन कार्यालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *