शराब तस्करी में भाजपाई जनपद उपाध्यक्ष के बेटे सहित 7 गिरफ्तार

बकावंड। शराब तस्करी के मामले में कोंडागांव जिले के भाजपा नेता एवं माकड़ी जनपद उपाध्यक्ष के पुत्र सहित 7 आरोपियों को करपावंड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये लोग पड़ोसी राज्य ओड़िशा से शराब लाते पकड़े गए हैं।यह कार्रवाई बकावंड विकासखंड अंतर्गत
करपावंड थाना पुलिस ने की है।
करपावंड पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामले पकड़े हैं। एक मामले में आरोपियों के कब्जे से 201 लीटर शराब जप्त की गई है। दूसरे मामले में जनपद उपाध्यक्ष का बेटा और कूछ अन्य आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस ने ओड़िशा के मुंडागुड़ा के समीप नंदीगुड़ा के पास दो आरोपियों को दबोचा, जिनके कब्जे से बोलेरो कार और शराब जप्त की गई है। आरोपियों से 148 लीटर शराब जप्त की गई है। सभी 7 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। करपावंड पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व बीजापुर के समीप शराब जप्ती की कार्रवाई की गई थी, लेकिन लेनदेन कर आरोपी को छोड़ दिए जाने की खबर है। बस्तर जिले में अवैध शराब विक्रय और परिहवन करने वाले कोचियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानपुरी प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में करपावंड पुलिस ने यह कार्रवाई की है। करपावंड थाना प्रभारी हरिश्चंद्र निषाद के नेतृत्व में टीम ने मुखबिरों की सूचना पर आरोपी मुन्ना सिंह पिता योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम थाना माली, नवीनगर जिला औरंगांबाद बिहार हाल नीवास उमरकोट ओडिसा और भूजो भतरा पिता सदा भतरा निवासी धारली मुंडागुडा जिला नवरंगपुर ओडिसा को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते एवं दुर्योधन कश्यप पिता लच्छू कश्यप निवासी खास पारा जैबेल जिला बस्तर पितम नेताम पिता स्व. मंगलूराम नेताम निवासी सतोषा गौराबहार जिला बस्तर, सोनूराम नेताम पिता बिरसिंह नेताम निवासी सतोषा गौराबहार जिला बस्तर नामेराम कश्यप पिता खतकुडी कश्यप निवासी छत्तौडी नवागुडापार जिला कोंडागांव और देवेंद्र कोरार्म पिता बैसाखू राम कोरार्म निवासी छतौड़ी नयापारा जिला कोंडागांव को ग्राम जैबेल-2 कडाकाटा जंगल में परिवहन करने हेतु डंप कर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब के साथ करपावंड थाने की टीम के द्वारा पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से ओड़िसा शासन द्वारा निर्मित 349.820 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई है।आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद, एएसआई सुखनाथ दीवान, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर, कैलाश भास्कर, आरक्षक निरंजन महानदी, आरक्षक समलुराम बघेल, डीएसएफ बोहितलाल नाईक, सैनिक दीपलाल नेताम, सैनिक सतीश बघेल की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *