ग्रामीणों में खुशहाली लाकर ही मुझे मिलेगा संतोष: सरपंच संतोष कश्यप

बकावंड। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का असर अब विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायतों में भी दिखने लगा है। ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कश्यप भी इसी दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। सरपंच संतोष कश्यप छोटे देवड़ा को विकासशील और मॉडल ग्राम पंचायत बनाने की राह पर चल पड़े हैं। सरपंच संतोष कुमार कश्यप का कहना है- मुझे संतोष तभी मिलेगा, जब केंद्र और राज्य सरकारों की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पंचायत क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को मिलने लगेगा।
सरपंच संतोष कश्यप का कहना है कि हर गरीब परिवार को पक्का मकान मिले, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, गर्भवती माता बहनों और शिशुओं को पोषण आहार मिले, बुजुर्गों, बेसहारा लोगों, दिव्यांगों, विधवा माताओं को पेंशन मिले, कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशहाली आए यही मेरी मंशा है। इसके लिए मैं जी जान लगाकर काम करने तत्पर हूं। संतोष कश्यप ने कहा- ग्रामवासियों ने जिस भरोसे के साथ मुझे सरपंच चुना है, उस भरोसे को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा, निस्वार्थ जनसेवा ही मेरा उद्देश्य है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए छोटे देवड़ा में 26 अगस्त को ग्रामसभा बैठक रखी गई। सरपंच संतोष कुमार कश्यप की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, किशन गोयल, सदन, टीलू राम, देवा राम, गुड्डू, सुकरू, टेमराज, घासीराम यादव, रामनी, गंगाराम, सभी वार्ड पंच मेंबर एवं ग्रामवासी और पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी उपस्थित थे।गांव में विकास कैसे हो इस विषय को लेकर सरपंच द्वारा बैठक रखा गई थी। शिक्षा, कृषि स्वास्थ्य, व्यवसाय, रोजगार, वन क्षेत्र की सुरक्षा, राशन वितरण व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों के व्यवस्थित संचालन, मितानिनों की सेवाओं एवं स्व सहायता समूहों को सहयोग आदि मुद्दों पर चर्चा कर सार्थक निर्णय लिए गए।सभी ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि ग्राम छोटे देवड़ा एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *