जवाहर नगर वार्ड में मन की बात कार्यक्रम संपन्न

जगदलपुर— जगदलपुर के जवाहर नगर वार्ड (बूथ नं. 126,127,128) में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 125 वें संस्करण का प्रसारण रविवार को राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं दशरथ गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में वार्ड वासियों के साथ सामूहिक रूप से दुर्गा मंडप में सुना गया।
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी तबाही हुई है। हर पीड़ित का दर्द, हम सभी का दर्द है। हर कोई पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव मदद कर रहा है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं उनका दर्द हम सब का दर्द है। स्थानीय लोग सामाजिक कार्यकर्ता,डॉक्टर,प्रशासन संकट के इस घड़ी में सभी ने हर संभव प्रयास किया। मैं ऐसे हर नागरिक को हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस कठिन समय में मानवीयता को सबसे ऊपर रखा हुआ है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देने की बात कहते हुये “गर्व से कहो, हम स्वदेशी है” का नारा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी सामानों का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों को पावन गणेशोत्सव की शुभकामनायें दी।
जवाहर नगर वार्ड में संपन्न हुये मन की बात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रणजीत सिंह बिसेन, संजू ठाकुर, बलराम विश्वकर्मा,धनीराम,ट्वेंटी सिंह, गुड्डू नाग,भुनेश्वर बघेल,राहुल सोनवानी, रविधूरू, विश्वनाथ, वंचितस कश्यप, रंजू,खैरू सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *