राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डटा बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए

जगदलपुर। प्राकृतिक आपदाओं और किसी भी संकट की घटी में राष्ट्र एवं देशवासिययों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बस्तर में भी उल्लेखनीय सेवा भावना का परिचय दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला जगदलपुर द्वारा आज इंद्रावती नदी की बाढ़ से प्रभावित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में शासकीय उचित मूल्य दुकान और मांदर गांव में कई प्रभावित ग्रामीणों के घरों की सफाई और मरम्मत का कार्य किया। राशन दुकान में मलबा और कीचड़ भर गया था, जिसे साफ कर राशन सामान रखने योग्य बनाया गया। ग्राम मांदर में रामप्रसाद पटेल, पुरानचंद, रूपक धर पटेल, सुबेराम पटेल, जय सुंदर पटेल तथा कुमारी पटेल के घर बाढ़ से गिर चुके थे। इन घरों का मलमा तथा लकड़ी, खपरैल को निकाल कर सफाई की गई। घरों में तिरपाल डालकर रहने लायक स्थान बनाकर पीड़ितों का सहयोग किया गया। इस आपदा की घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगदलपुर के कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार सराहनीय कार्य किया है। आपदा की इस घड़ी में आरएसएस के स्वयंसेवक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्रीvभी वितरित करते आ रहे हैं। स्वयंसेवकों ने राहत सामग्री वितरण के लिए केंद्र बनाकर योजनाबद्ध ढंग से प्रभावितों तक सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संकट के समय संघ के कार्यकर्ताओं ने जो सेवाभाव का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। ग्रामीण भी स्वयं सेवकों की सेवा भावना से प्रभावित और खुश नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *