मातारानी के गहने ले उड़े चोर

बकावंड। विकासखंड मुख्यालय बकावंड से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत गिरोला के हिंगलाजिन माता मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई। चोर इस मंदिर में विराजित माता रानी के लगभग दो लाख रुपए के जेवर चुरा ले गए हैं। बताते हैं कि रात में मंदिर से तीन संदिग्ध व्यक्ति निकलते देखे गए थे। पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई है।मंदिर के पुजारी लोकनाथ बघेल हैं। बताते हैं कि कल रात्रि करीब 1 बजे के आसपास मंदिर से चोरी हुई है। चोर देवी के जेवरात और कुछ अन्य कीमती सामान ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद बकावंड थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। यह क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ा प्रसिद्ध मंदिर है जहां उड़ीसा से भी भक्त लोग आते हैं। मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि रात्रि 11 बजे के बाद बिजली बंद हुई, तभी 3लोग मंदिर परिसर से निकलते नजर आए। कर्मचारियों ने उन लोगों को आवाज देकर रोकने की कोशिश की तो वे मौके से भाग निकले। संभवतः वहीं लोग चोर होंगे।
बकावंड़ थानेदार श्री सिन्हा ने बतया कि दो लाख के आभूषण चोरी गए हैं और बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *