सड़क के लिए विधायक मंडावी ने खोला मोर्चा
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में कई सड़कों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। वही कई सड़कों का निर्माण आधा अधूरा कराया गया है अब ऎसी सड़कों को लेकर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कुटरू फरसेगढ़ मार्ग के अधूरे निर्माण कार्य को तत्काल प्रारम्भ करा कर पूर्ण करवाने के लिए कलेक्टर संबित मिश्रा से विस्तृत चर्चा कर मांग पत्र सौंपा।
वर्ष 2021-22 में स्वीकृत कुटरू फरसेगढ़ मार्ग पर लगभग 12.60 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण, डामरीकरण सहित पुल पुलियो का निर्माण होना शेष है। सड़क अधूरी होने के कारण क्षेत्रवासियों को आने जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने जिला कलेक्टर संबित मिश्रा से सड़क निर्माण के कार्य को तत्काल प्रारम्भ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा।
