विध्वंस की बड़ी साजिश नाकाम

जगदलपुर। सुरक्षा बलों ने आज फिर नक्सलियों की एक बड़ी नापाक साजिश नाकाम कर दी। सुरक्षा बलों द्वारा चेरपाल- पेद्दाकोरमा मार्ग पर 10 किग्रा का टिफिन बम एवं बीजीएल सेल आईईडी बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया गया। इन्हें अगर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया गया था। अगर जवान, आम ग्रामीण या पशु इसकी जद में आ जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
मामला बस्तर संभाग के बीजापुर जिले का है। बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्रांतर्गत डीआरजी बीजापुर, सीआरपीएफ 222 की टीम चेरपाल, पेद्दाकोरमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।अभियान के दौरान जवानों की नजर इलेक्ट्रिक तार पर पड़ गई। इसके बाद आसपास क्षेत्र को सघन सर्च किया गया। सर्च के दौरान एक स्टील टिफिन में लगभग 10 किलोग्राम एवं 01 नग बीजीएल सेल 3 किग्रा सीरीज में लगाया हुआ आई ईडी बरामद किए गए।बीजापुर बीडीएस एवं सीआरपीएफ 222वीं वाहिनी बीडीएस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से बरामद आईईडी को मौके पर नष्ट किया गया। नष्ट करने के दौरान हुए तेज धमाकों से पूरा जंगल गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *