कमर में शराब की बोतल रखना युवक को पड़ा महंगा, सड़क पर गिरने से चंद मिनट में हुई मौत
रायपुर :- राजधानी के लाखे नगर चौक में एक साइकिल सवार युवक का शव खून से लथपथ पड़ा देख प्रत्यक्ष दर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया । सभी इसे हत्या मान रहे थे, पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई, जांच के बाद मामला चौंकाने वाला सामने आया । सीसीटीवी फुटेज से घटना का खुलासा हो पाया ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना से एक दल घटना स्थल पहुंच कर मौके का मुआयना करने पर किसी भी प्रकार से मारपीट की जानकारी नही मिली । पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगी तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हो पाया । सीसीटीवी फुटेज में युवक साइकिल से आते हुए अचानक सड़क पर गिरने से कमर में रखे शराब की बोतल फुट जाती है, जिसके कांच के टुकड़े युवक के पेट मे घुसने से चंद मिनट में ही युवक की मौत हो गई थी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामला पंजीबद्ध कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है ।
