बड़ी खबर – मुखबिरी का आरोप लगा माओवादियों ने की युवक की हत्या, शव फेंका सड़क पर
बीजापुर :- जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक युवक की हत्या कर शव को रेड्डी मार्ग पर फेंक दिया है । शव के पास माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है ।

मिली जानकारी के अनुसार माओवादियो द्वारा युवक अर्जुन कुडियम निवासी धनोरा की हत्या कर शव को रेड्डी मार्ग के पुल के पास फेंक दिया है , वहीं माओवादियो द्वारा फेंके गए पर्चे में युवक के ऊपर गांव में आकर आदिवासियों की हत्या करना, ग्रामीणों की सम्पति लूटपाट करना जैसे आरोप लगाया गया है । इसके अलावा पर्चे में जो भी जनता का दुश्मन बनेगा पीएलजीए के हांथो मौत की सजा मिलेगी जैसे बातें भी लिखी गई है । इस हत्या की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है ।
