गर्भवती महिला, बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत खैरकट्टा आगनबाड़ी केंद्र में आरएचओ के द्वारा गर्ववती महिला,बच्चों का स्वास्थ्य जाँच प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को मजबूत करना है।

अभियान के तहत खैरकट्टा आगनबाड़ी में टीकाकरण,आशा बहुओं और महिलाओं को कार्यक्रम के माध्यम से बीमारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभाग के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ के सम्पूर्ण जानकारी देते हुए,स्वास्थ्य रहने की शपथ दिलाई गई।

खैरकट्टा आरएचओ रतन विस्वास अधीक्षक ने बताया कि इस पहल को महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है। इस अभियान में गैर-संचारी रोगों जैसे रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की जांच शामिल है। इसके अतिरिक्त, स्तन,गर्भाशय ग्रीवा और मुख गुहा के कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

एनीमिया एवं पोषण जागरूकता अभियान,टीबी जांच व सिकल सेल रोग परीक्षण,मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, टीकाकरण और रक्तदान अभियान भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी रेंजर कुँजबिहारी पोया,आगनबाड़ी कार्यकर्ता
कुमारी सुमन पोटाई,सहायिका कुमारी रत्तन उइके
गर्ववती महिलाएं और आगनबाड़ी के बच्चे सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *