शहर में अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था के चलते आमजन परेशान -शुक्ला
जगदलपुर।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने कहा नगर निगम द्वारा प्रतापगंज वार्ड स्थित शासकीय भूमि में शासकीय भूमि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए वर्ष 2018 में तत्कालीन कलेक्टर डॉ अय्याज फकीर भाई तम्बोली ने निगम के अनुपूरक बजट में 50 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान की थी। रिक्त भूखंड में निर्माण के लिए लाइनिंग सर्वे कार्य पूरा कर प्राक्कलन तैयार किया जा रहा था,कि एकाएक कोरोना संक्रमन के चलते काम रोक दिया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला ने कहा शहर में अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था के चलते आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खरीदारी करने बाजार आने-जाने वाले चारपहिया वाहनो को शहर के मुख्य मार्ग समेत अन्य व्यवसायिक क्षेत्र में सड़क किनारे रखने को बाध्य होना पड़ रहा है,जिससे यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। तत्कालीन निगम सरकार ने प्रतापगंज पारा स्थित शासकीय भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण की तैयारी में जुट गया था। उन्होंने कहा प्रतापगंज पारा में स्थित शासकीय भूमि शीट नंबर 78 प्लॉट नंबर 108 शासकीय मद में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज भूमि है। वर्तमान में मेन रोड में भारी परिवहन बढ़ते व्यवसाय को देखते हुए मुख्यमार्ग व्यापारी संघ समेत अनेक समाजिक व अन्य संगठनों ने रिक्त भूमि पर मल्टीलेबल पार्किंग के लिए शासन-प्रशासन को मांगपत्र सोप तत्काल कार्य प्रारंभ करने ध्यानाकर्षण कराया है। ताकि व्यापारीगण अपनी वाहन उक्त पार्किंग में सुविधापूर्वक खड़ी कर सके और अपना व्यवसाय व आम जनता अपनी खरीददारी करने में कोई परेशानी न हो। शहर के हदय स्थान एवं बड़े व्यवसायिक स्थान मेन रोड की बढ़ती आवाजाही एवं बढ़ता व्यवसाय को ध्यान में रखते हदय स्थल मेन रोड सिमटता हुआ नजर आ रहा है। जहां पर किसी भी दुकान के सामने समुचित पार्किंग की व्यवस्था ना होने से वाहन खड़ी कर सामान खरीदी करने में जनता को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है तथा शहर की जनता ने अपने एवं शहर के लिए समुचित हितकारी निर्णय व शहर को सुस्सज्जित एवं व्यवस्थित करने की मंशा से नगर की गणमान्य जनता ने भाजपा शासित नगर सरकार को नगर निगम में अपने लिए एवं शहर के लिए सर्वमान्य हितकारी निर्णय लेने के लिए अपना अमुल्य मतदान कर नगर निगम में भाजपा शासित नगर सरकार को स्थापित किया था, जो कि वर्तमान में जनता के हितकारी निर्णय ना लेते हुए भाजपा के पार्षद दल एमआईसी मेंम्बर एवं महापौर के विकास विरोधी जनता विरोधी निर्णय का समर्थन कर रहे है तथा शहर के हदय स्थल में स्थित भूमि को आम जनता के पार्किंग के लिए ना देते हुए आम जनता विरोधी कार्य भाजपा नगर सरकार कर रही है।
जनता के हित में मल्टीलेवल पार्किंग
वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला ने कहा जबकि मेन रोड का मुल्यांकन नगर निगम में बैठी सरकार करे तो भूमि की आवश्यकता किसी एक की नही जगदलपुर की समस्त नगरवासियों की आवश्यकता है। इससे वर्तमान में अधिरोपित निर्णय का कांग्रेसी एक मत होकर अपने हस्ताक्षरीत ज्ञापन के माध्यम से अपना अभीमत जनता के हित में देते है कि शहर के हृदय स्थल में स्थित शासकीय भूमि को जनता के हित में माल्टीलेवल पार्किंग के लिए आवंटित किया जाए।
