बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ग्राम पंचायत तारापुर पहुँच कर हेल्थ कैंप का किया निरीक्षण

जगदलपुर: बस्तर के ग्राम तारापुर में हाल ही में डायरिया संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई थी। प्रभावित ग्रामवासियों का उपचार स्थानीय हेल्थ कैंप और शहर के अस्पतालों में किया जा रहा है।

आज बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तारापुर हेल्थ कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली। सांसद महेश कश्यप ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री भी वितरित की और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य आपात स्थितियों में तत्परता और सही समय पर सहायता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत की सराहना की और ग्रामवासियों से सतत स्वास्थ्य जागरूकता बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *