मांझ़ीगुडा एवं जामावाडा में विश्व बालिका दिवस मनाया गया

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों के तहत आज दिनांक 11 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के अंतर्गत माध्यमिक शाला मांझ़ीगुडा में विश्व बालिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल जैसे क्विज, बैलून, गेम ,म्यूजिकल चेयर आदि गेम किया गया तथा इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के बीएमओ डॉक्टर राधेश्याम भवर द्वारा बालिकाओ के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई तथा प्रधान अध्यापक जी पी राव द्वारा बालिकाओं को शिक्षा एव लिंगानुपात के संबंध में बताया गया. सुपरवाइजर नरेश मरकाम द्वारा गीतों के माध्यम से बालिकाओ की स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं आरबीएस के डाक्टर रिवान साहू व चिरायु टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान किया गया ।
इसी के तहत ग्राम जमावडा आंगनबाड़ी में विश्व बालिका दिवस में किशोरी बालिकाओ द्वारा रंगोली , गीत, अन्य कार्यक्रम किया गया जिसमे ग्रामीण महिलाओं के साथ साथ, बच्चोँ ने भी बड़ी संख्या मे रैली में नारा , बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, बेटी पढेगी, आगे बढ़ेगी जैसे नारों के साथ रैली निकाला गया ।
इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर शिव भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया!
इस अवसर पर आर एच ओ महेश कश्यप,जयदेव नाग,श्रीमती विमला कश्यप, श्रीमती अलीशा जोयाल, प्रधान अध्यापक ग राव,शिक्षक गण महेश सेठिया,कमल बेसरा, रनिका सेठिया सरस्वती बघेल, सी एच ओ वैशाली नाग, श्रीमती लक्ष्मी शांडिल्य श्रीमती दिलेश्वरी नाग, चिरायु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एव
मितानिन दीदी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *